नेपालगंज से सल्यान जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस ट्रक से टकराई, 12 यात्रियों की मौत, 21 यात्री घायल | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नेपालगंज से सल्यान जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस ट्रक से टकराई, 12 यात्रियों की मौत, 21 यात्री घायल | New India Times

नेपालगंज से सल्यान जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस राष्ट्रीय राज मार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे घटना स्थल पर ही 11 यात्रियों की मौत हो गईं और दुर्घटना में 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को नेपालगंज के भेरी अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहाँ सुबह एक और यात्री की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
बाँके के मुख्य जिला अधिकारी राम बहादुर कुरुमवांग ने बताया कि नेपालगंज के जमुनहा से सल्यान जा रही मिनी बस में दांग, सल्यान व रुकुम ज़िलों के 33 यात्री सवार थे।मृतकों की पहचान की जा रही है।

नेपालगंज से सल्यान जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस ट्रक से टकराई, 12 यात्रियों की मौत, 21 यात्री घायल | New India Times

घायलों का इलाज नेपालगंज स्थिति भेरी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। यह जानकारी भेरी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ प्रकाश थापा ने दी है।
कोरोना महामारी के कारण भारत के विभिन्न शहरों में काम करने वाले श्रमिक भारी संख्या में लौट रहे हैं जिनको रुपईडीहा स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के बस अड्डे पर उतार कर यहां से नेपाल के विभिन्न ज़िलों तक सीधी बस सेवा देकर पहुंचाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article