भारत सेवा न्यास के द्वारा गरीब, निर्धन, असहाय व अन्य जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देने का प्रयास निरंतर जारी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के द्वारा गरीब, निर्धन, असहाय व अन्य जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देने का प्रयास निरंतर जारी | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना आपदा के संकट के कारण पिछले 53 से ज्यादा दिनों के लॉक डाउन की स्थिति में भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पांडव के द्वारा प्रदेश व देश में अपनी टीमों के माध्यम से गरीब, निर्धन, विकलांगों, विधवा, असहाय की भूख की पीड़ा को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में लगी भारत सेवा न्यास की टीमें पात्रों को उनके घरों पर जा जा कर खाद्य सामग्री देकर राहत पहुंचाने का काम कर रही हैं। अब तक लगभग पूरे देश में अपनी टीमों के माध्यम से 10,000 से ज्यादा लोगों को खाद्य सामग्री तथा लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। भोजन वितरण अभियान लॉक डाउन तक चलता रहेगा।

वैश्विक महामारी कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन अब ज्यादा बढ़ रहे हैं। देश में इसके कारण हमें सरकारी दिशानिर्देशों का अवश्य पालन करना चाहिए। इस महामारी में केवल बचाव ही एकमात्र उपाय है जिसमें सोशल डिस्टेंस लगभग 2 मीटर की दूरी बनाकर रहना, हर 30 मिनट में अपने अपने हाथों को साबुन से साफ करना, घर पर ही रहना, बता करके कर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संगीता, खुशी सिवाच, उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, उत्तर प्रदेश सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संयोजक महिला डॉ अनिता चौधरी, कीर्ति लौधी, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे, प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वत पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, मथुरा महानगर संयोजक संजय अग्रवाल के अलावा अन्य राज्यों मे झारखंड राज्य प्रभारी सरोज कुमार चौबे, मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह, पुनीत सिंह, हरियाणा राज्य प्रभारी अरविंद महिलावत आदि का विशेष योगदान रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article