खीरों थाना पुलिस ने पंद्रह हजार के इनामी को किया गिरफ्तार | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना पुलिस ने पंद्रह हजार के इनामी को किया गिरफ्तार | New India Times

इस समय खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक मणि शंकर तिवारी की अनोखी पहल की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। वैसे तो बहुत कम ही होता है कि पुलिसकर्मियों को जितने आरोप मिलते हैं अच्छे कामों की इतनी तारीफ भी मिले लेकिन खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक ने जो पहल किया है उससे पुलिसकर्मियों में बेहतर काम करने की होड़ सी लग गयी है। हाल ही में खीरों पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सावन बेड़िया 21 पुत्र नान्हा निवासी ग्राम एकौनी थाना खीरों जो 28 सितम्बर 2018 से फरार चल रहा था जिसपर 15000 रुपए के इनामी फरार घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

खीरों थाना प्रभारी निरिक्षक मणि शंकर तिवारी ने बताया कि अपराधी लम्बे समय से फरार चल रहा था। खीरों थाना प्रभारी मणि शंकर तिवारी ने पुलिस टीम के साथ खीरों थाना क्षेत्र के ग्राम एकौनी में धारा 376, 363, 366, 506 में 15 हजार रुपए के इनामी फरार अपराधी सावन बेड़िया पुत्र नान्हा 21 वर्ष निवासी ग्राम एकौनी थाना खीरों को मुखबिर की सूचना पर एकौनी के समीप धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, हेड कॉस्टेबल राजकुमार सिंह, कॉस्टेबल अम्बुज वर्मा, कॉस्टेबल शशांक शेखर, कॉस्टेबल शेरबहादुर शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article