सीकर में शिवभगवान सारडीवाल ने अपने खून से लिख कर की CAA, NRC, NPR को निरस्त करने की मांग | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीकर में शिवभगवान सारडीवाल ने अपने खून से लिख कर की CAA, NRC, NPR को निरस्त करने की मांग | New India Times

सीएए, एनपीआर व एनआरसी के विरोध में सीकर शहर में महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चित कालीन धरने (शाहीनबाग) की अहम कड़ी डीएसपी अधिकार दल के प्रदेशाध्यक्ष शिवभगवान सारडीवाल ने अपने खून से CAA, NRC व NPR निरस्त करने व संविधान बचाने के लिये आज रविवार को नारा लिखा।

सीकर में शिवभगवान सारडीवाल ने अपने खून से लिख कर की CAA, NRC, NPR को निरस्त करने की मांग | New India Times

इस दौरान शिवभगवान सारडीवाल के सहपाठी इकरामुद्दीन नारू, पूर्व पार्षद शब्बीर नारू, रसीद बहलीम, राजू चौहान, अभिषेक कुमावत, शरीफ नारू सहित अनेक मोहल्लेवासियों ने भी खून से अपने अंगूठे का निशान लगाया और खून से लिखा बैनर सीकर के शाहीनबाग में भेजा।
दिल्ली के शाहीनबाग की तरह सीकर में भी जाट बजार के नजदीक महिलाओं द्वारा शाहीनबाग बनाकर पिछले एक एक सप्ताह से धरना देकर उक्त कानूनों का विरोध कर रही हैं जिसमें सभी मजहब को मानने वालों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे हैं जिसमें शिवभगवान सारडीवाल की भी बड़ी भूमिका मानी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article