राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने कांसखेड़ा वार्ड में मोटरसाइकिल से बोरी में रखकर अवैध देशी शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ कर देवरी पुलिस के हवाले कर दिया। देवरी पुलिस के एसआई घनेन्द यादव द्वारा अवैध शराब ले जाते हुए नेकी पिता माधव सेन निवासी पृथ्वी वार्ड देवरी, प्रताप पिता पूनउ रजक निवासी ग्राम ज्वाप से 46 पाउच देशी शराब जप्त कर शराब एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
