ग्वालियर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: यातायात पुलिस ने हटाए अवैध ठेले और गुमटियां, सड़कें हुईं सुगम | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: यातायात पुलिस ने हटाए अवैध ठेले और गुमटियां, सड़कें हुईं सुगम | New India Times

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से ग्वालियर यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती इला शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

ग्वालियर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: यातायात पुलिस ने हटाए अवैध ठेले और गुमटियां, सड़कें हुईं सुगम | New India Times

अभियान के तहत थाना प्रभारी यातायात श्री धनंजय शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने गोला का मंदिर क्षेत्र से सिल्वर स्टेट तक तथा सी.सी. बगिया तिराहे से अस्थायी चौपाटी रोड तक विशेष कार्रवाई की। सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण और लगाए गए ठेलों को हटाकर यातायात मार्ग को सुगम बनाया गया। इस दौरान नगर निगम की सहायता से लगभग पांच गुमटियां एवं अस्थायी ढांचे हटाए गए, जो लंबे समय से यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

इसके अलावा महाराज बाड़ा क्षेत्र से रॉक्स चौराहा तक सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों एवं अतिक्रमणों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की गई। वहीं गोला का मंदिर यातायात क्षेत्र में हजारी चौक से किला गेट तक सड़क किनारे संचालित अस्थायी बाजारों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी यातायात श्री धनंजय शर्मा ने सक्रिय, दृढ़ एवं जनहितकारी नेतृत्व का परिचय दिया। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रभावी कार्यशैली के चलते यातायात पुलिस ने व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया। श्री शर्मा लगातार शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

ग्वालियर यातायात पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article