अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत जनपद मथुरा में “दे धक्का” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष मैराज अली ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इसके उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
साथ ही भार्गव गली, मटिया गेट, दरेसी रोड, अंधी कुइयां, सुभाष नगर व नई बस्ती समेत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संकट, अनियमित आपूर्ति और अन्य जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को अलग ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त ग्राम देवसेरस निवासी शाहरुख के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
इस दौरान बबलू कुरैशी, क्षेत्रपाल सिंह निषाद, चौधरी इसराइल मालिक, चौधरी जाबिर, विवेक कुमार, चांद कुरैशी, रवि कुमार, इंद्र सिंह, रहीस, सोनू, राजकुमार, गब्बर कुरैशी, सुजान व सतीश सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

