मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पाइपलाइन निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री सुरेश खन्ना ने मौके पर किया निरीक्षण | New India Times

शहर में चल रहे पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क नज़र आ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को जलालनगर बाहर चुंगी क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी और गदियाना मोहल्ले में पहुंचकर जल निगम द्वारा कराए जा रहे पाइपलाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और स्थानीय नागरिकों को होने वाली संभावित परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही निर्माण के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री ने कहा कि पेयजल परियोजनाएं जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी होती हैं, इसलिए इन कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान पार्षद रीता राठौर, भाजपा पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.