अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर चुनार में भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान हाथों में बैनर और तख्तियां लिए लोग लोकमाता के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण करते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रैली का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों, निस्वार्थ समाज सेवा और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लोकमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

