मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर को दी 296 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर को दी 296 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | New India Times

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव   ने 13 मई को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी की।
नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने 296 करोड़ रुपये की लागत वाले 40 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर को दी 296 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | New India Times

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने बच्चियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने लाठी से करतब दिखा रहे एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया और स्वयं भी लाठी घुमाई। गौ-पूजन के बाद उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा नरसिंहपुर की धरोहरों को दर्शाने वाले कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान नरसिंह के नाम पर बसा नरसिंहपुर जिला अद्भुत है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने योजना को केवल चुनावी योजना बताया था, लेकिन सरकार लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 46 हजार करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राजनीति, कृषि, उद्योग और प्रशासन में आगे बढ़ाने के लिए अनेक अवसर प्रदान किए हैं। महिला किसानों को उन्नत कृषि एवं पशुपालन से जोड़ने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की उपज का दाना-दाना खरीदेगी और उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में जल संरक्षण के लिए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें मुंगवानी में महाविद्यालय की स्थापना, शेर नदी पर 24 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण, स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रो टर्फ की स्थापना तथा सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बुडेना बांध के परीक्षण की घोषणा शामिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article