नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ईरान अमरीका जंग के बीच तेजी से आर्थिक तबाही की ओर बढ़ रही भारत की अर्थ व्यवस्था को संभालने के बजाय पांच दिन के यूरोप दौरे पर निकल चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रजा को दिए गए अनुरोध से देश उबल रहा है। भाजपा की राज्य सरकारों में शामिल मंत्रियों के अपने पारिवारिक गतिविधियों के प्रचार के लिए जनता के पैसे से चलाए जा रहे सरकारी पेजेस का इस्तेमाल किया जा रहा है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री शंभुराज देसाई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मस पर Maharashtra DGIPR इस सरकारी पेज़ में गर्मियों की छुट्टियों के त्याग की जानकारी दी है।

पर्यटन मंत्री देसाई कहते हैं मोदी जी की अपील पर विदेशी मुद्रा की बचत के लिए तीन महीने पहले सह परिवार तय किया गया यूरोप दौरा रद्द कर दिया गया है। इस दौरे में लंदन पेरिस एम्स्टर्डम का समावेश था। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार में शामिल कई मंत्री अपने परिवार के साथ यूरोप की ओर उड़ान भर चुके हैं। जनता को विश्वास है कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समर वेकेशन पर निकल चुके अपने देशभक्त मंत्रियों के नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे।
इनमें कुछ मंत्री तो ऐसे हैं जो हर साल खुद का अपना जन्म दिवस नहीं मनाने की अपील करते हैं लेकिन ठेकेदारों से करोड़ों की आलीशान कारें गिफ्ट में लेते हैं। मोदी जी की सात अनुरोधों का मिडल क्लास में थोड़ा सा प्रभाव है तो वहीं ग़रीब तबका पीएम की अपील से इस लिए अछूत है क्यों कि वो गरीब है।
मेयर को लेकर उत्साह में बीजेपी :
जाति वैधता प्रमाणपत्र समिति के निर्णय के आधार पर सरकार की ओर से तत्काल प्रभाव से निष्कासित भुसावल की नगर अध्यक्ष गायत्री भंगाले के प्रकरण ने बीजेपी में उत्साह भर दिया है। पूरा मामला मुंबई हाई कोर्ट में न्याय प्रविष्ट है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मेयर सीट का प्रभारी पदभार बीजेपी की ओबीसी महिला को सौंपे जाने पर एन सी पी बीजेपी में कानूनी पचड़ा बढ़ता जा रहा है। निगम के आम चुनाव में गायत्री ने मंत्री संजय सावकारे की पत्नी रजनी को हरा दिया है। अदालत में गायत्री का पक्ष मजबूत बताया जा रहा है बशर्ते मुकदमें के साथ निष्पक्षता से न्याय किया जाए।

