सैकड़ों छात्रों ने NSUI के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर छात्र संघ चुनाव एवं गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा आज राजधानी भोपाल में गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने एवं मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग में छात्रों ने छात्र अधिकारों और गौ माता के संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , भोपाल जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना,कॉंग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी , NSUI प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, भोपाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल मंडलोई सहित कांग्रेस एवं NSUI के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

सैकड़ों छात्रों ने NSUI के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर छात्र संघ चुनाव एवं गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठाई मांग | New India Times

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से दबाया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने से युवाओं की नेतृत्व क्षमता प्रभावित हो रही है।
पूर्व विधायक पीसी शर्मा ने कहा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
कॉंग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा कि मैने ये गंभीर विषय मप्र विधानसभा में उठाया परन्तु जिस तरह से देश और प्रदेश में निरंतर गौ हत्या के मामले सामने आ रहे बहुत चिंता जनक है जिस तरह सरकार ने गौ मांस को टैक्स फ्री कर रखा है वह सरकार की गौमाता पर दोमुंही नीति को उजागर करता है।
प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसके बावजूद प्रदेश में गौवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सड़कों पर गौवंश की दुर्दशा और गौशालाओं की बदहाल स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है। NSUI ने मांग की कि गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित कर उनके संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए गौशाला निर्माण कार्य प्रदेशव्यापी स्तर पर बढ़ना चाहिए एवं मृत गोवंश का अंतिम संस्कार ससम्मान किया जाए जिसकी शासन स्तर पर व्यवस्था की जाए।
NSUI के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के छात्र संगठन से डरती है इसलिए प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद करवा दिए हैं जबकि आज मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री और वरिष्ठ नेता इसी छात्र संघ नर्सरी से निकले हुए छात्र नेता हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश में अभिलंब छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं जिससे प्रदेश के छात्र नेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उचित मंच मिल सके।
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि NSUI हमेशा छात्रों, युवाओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता के संरक्षण की मांग को लेकर यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो NSUI प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।
मशाल जुलूस में NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर एवं सैयद अल्तमस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, NSUI कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मशाल रैली के दौरान छात्रों में पुलिस की कमजोर जांच रिपोर्ट से असलम चमड़े की जमानत होने पर भारी आक्रोश देखने को मिला , कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से NSUI की दोनों मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।
मशाल रैली को रोकने के लिए न्यू मार्केट में पुलिस का भारी बल उपस्थित रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article