नल-जल योजना फेल: 3 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण, महिलाओं का जनपद पंचायत में प्रदर्शन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नल-जल योजना फेल: 3 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण, महिलाओं का जनपद पंचायत में प्रदर्शन | New India Times

तामिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दोरियाखेड़ा में इन दिनों पीने के पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को रोजाना 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना अधूरी पड़ी हुई है। पाइपलाइन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिसके कारण पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है।

इसी समस्या को लेकर गुंडी-बर्तन लेकर जनपद पंचायत तामिया पहुंचीं महिलाओं ने ‘पानी दो-पानी दो’ के नारे लगाए। ग्राम पंचायत देलाखारी के उपसरपंच एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष तामिया, राजदीप साहू ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ठेकेदार, पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि पीएचई विभाग के अधिकारी भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है।
पानी की किल्लत के चलते न केवल ग्रामीणों बल्कि मवेशियों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण इस परेशानी से जूझते रहेंगे? और क्या इस खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे और कोई ठोस कदम उठाएंगे?

वहीं, जब इस मामले में तामिया जनपद पंचायत की सीईओ मोनिका झारिया से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि कल तक लोगों की समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article