साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर (पूर्व) में देश के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार पंडित मुरलीधर पांडेय का पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित द्वारा उनके ‘कलाकार-निवास’ परिसर में सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव पंडित ने उन्हें अपनी जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित भोरमबाग से भाईंदर’ भेंट की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय साहित्यिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
गौरतलब है कि पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित के जीवन पर आधारित इस पुस्तक का प्रकाशन बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार कला संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह द्वारा किया गया है। पुस्तक में उनके जीवन, सम्मान, पुरस्कार, पारिवारिक पृष्ठभूमि और साहित्यिक योगदान का विस्तृत व सचित्र वर्णन किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।
