रीवा संभाग में नशे पर बड़ा प्रहार: 1 करोड़ के गांजा-स्मैक का हुआ विनष्टीकरण, 84 मामलों की जब्ती नष्ट | New India Times

मोहम्मद इस्हाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (म.प्र.), NIT:

रीवा संभाग में नशे पर बड़ा प्रहार: 1 करोड़ के गांजा-स्मैक का हुआ विनष्टीकरण, 84 मामलों की जब्ती नष्ट | New India Times

रीवा संभाग में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा और स्मैक का विधिवत विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग के निर्देशन में सतना जिले के एक फैक्ट्री परिसर में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिलों में दर्ज कुल 84 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें करीब 10 क्विंटल 18 किलोग्राम गांजा और 20 ग्राम स्मैक शामिल है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित मानकों और न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई। इस दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरी कार्रवाई निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक रीवा एवं सतना सहित विभिन्न जिलों के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article