आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, त्योहारों को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं: एसडीएम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, त्योहारों को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं: एसडीएम | New India Times

जुन्नारदेव में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम कामिनी ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, झूलेलाल जयंती और महावीर जयंती हनुमान जयंती रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

त्योहारों पर आपसी भाईचारे की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी नागरिक आगामी त्योहारों को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और पर्वों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग की।

अतिक्रमण पर चलेगा संयुक्त अभियान

बैठक के दौरान नगर की प्रमुख समस्या ‘अतिक्रमण’ का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मुख्य मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बाजार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

नरवाई न जलाने की हिदायत

त्योहारों के साथ-साथ कृषि सुरक्षा पर जोर देते हुए प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) न जलाएं। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आगजनी की बड़ी घटनाओं का डर भी बना रहता है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और पत्रकार बंधु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article