तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, सब्जी विक्रेता की मौत, चालक घायल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, सब्जी विक्रेता की मौत, चालक घायल | New India Times

शाहजहांपुर जिला के थाना कटरा क्षेत्र में बतलैया के पास तेज़ रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
हादसे में ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान थाना कटरा क्षेत्र के गांव खड़ करी निवासी 40 वर्षीय निसार अली के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि निसार अली रोजाना सुबह मंडी से सब्जी लाकर गांव में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article