शाहजहांपुर में बस और कार की भीषण टक्कर, तीन की मौत, दो घायल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में बस और कार की भीषण टक्कर, तीन की मौत, दो घायल | New India Times

थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के सुगसुगी के पास NH-730C पर हुआ, जहां एक बस और अर्टिका कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बस और अर्टिका कार की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article