धनतेरस पर एसपी ने लौटाए 61 लोगों के गुम हुए मोबाइल, खुशी से झूम उठे नागरिक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस लाइन सभागार में गुम हुए मोबाइल फोन लाभार्थियों को सौंपते हुए। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों की खुशी।

त्योहार के मौके पर जब किसी को उपहार मिलता है, तो उसकी खुशी बढ़ जाती है, और अगर वही उपहार उसकी खोई हुई चीज़ के रूप में मिले, तो खुशी कई गुना बढ़ जाती है। धनतेरस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में 61 व्यक्तियों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटाए, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई। मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभार्थियों ने एसपी और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कड़ी मेहनत की।

कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से इन मोबाइलों का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे भविष्य में अधिक सतर्क रहें। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस सेल को सूचना दे ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी सर्विलांस सेल), धर्मेंद्र कुमार (प्रभारी निरीक्षक एसओजी), हैडकॉन्स्टेबल सुशील शर्मा, प्रभात, खालिद हुसैन, ज्ञानेंद्र आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article