लायंस सेवा समिति दमुआ ने मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह किया आयोजित | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लायंस सेवा समिति दमुआ ने मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह किया आयोजित | New India Times

लायंस सेवा समिति दमुआ द्वारा सत्र 2024-25 के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राएं 85% से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा में उत्तीर्ण मेघावी छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान दसवीं की छात्रा पूर्णिमा बानकर शा उ माध्य. विद्या,घोड़ावाड़ी खुर्द 99%  द्वितीय  पीयूष बारसे 98.8% तृतीय स्थान पर खुशी डेहरिया 98.4% राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल घोड़ावाड़ी का रहा। 12वीं क्लास से प्रथम स्थान आयशा सूर्यवंशी 94.04% राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल घोड़वाड़ी द्वितीय स्थान पर आरजू कुरैशी 94%पीएम श्री शासकीय कन्या हाई  स्कूल दमुआ तृतीय स्थान पर जिज्ञासा झरबडे 93% रहा।

लायंस सेवा समिति दमुआ ने मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह किया आयोजित | New India Times

समिति ने 13 स्कूलों से 82 बच्चों का चयन किया जो 85% से ज्यादा अंक प्राप्त किये शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घोरावाड़ी खुर्द के 15 बच्चे, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल नंदन के 05 बच्चे शासकीय कन्या हाई स्कूल कालीछापर के 09 बच्चे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदन के 06 बच्चे शासकीय हाई स्कूल कोलवाशरी के 05 बच्चे पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दमुआ के 13 बच्चे राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल घोड़ावाड़ी के 20 बच्चे न्यू ज्ञानार्जन पब्लिक स्कूल घोड़ावाड़ी के  03 बच्चे शासकीय उच्चतर माध्य. विद्यालय  डुगंरिया नं.4 के 03 बच्चे शासकीय कन्या हाई स्कूल डूंगरिया पनारा8 के 03 बच्चे ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव से 01 बच्चों सभी विद्यालयों को  प्रतिभा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब परासिया से डॉ राजेंद्र सोनी, .अनिल श्रीवास्तव. हरिशंकर साहू , परासिया , सी एम राइस स्कूल दमुआ प्राचार्य गौरी सिसोदिया, समाज सेवी मुकेश साहू  हमीद खान , ओ पी सोनी ,, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आर, एस परिहार ,जय सिंह बैस जी ,छोटू पाठक जी, विनोद निरापुरे जी, समिति उपाध्यक्ष डॉ आर के विश्वकर्मा जी, सह सचिव रतनलाल सूर्या जी  राकेश खातरकर जी संग्राम सिंग जी पत्रकार साथी रमेश राही जी  गुलाब बरबड़े जी रफीक आलम जी मोहसीन चिश्ती जी समिति कार्यकर्ता राकेश खातरकर जी, कृष्णा भालेराव जी, शंकर आतुलकर जी घनश्याम गोस्वामी जी विजय धुर्वे जी व अन्य अतिथि व कार्यकर्ताओं का सम्मान चिन्ह  प्रदान कर सम्मानित किया गया कुशल मंच संचालन के. आर. फलके जी व शिव यादव जी ने किया आभार  समिति अध्यक्ष रविशंकर साहू ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article