प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट-2022 का रिजल्ट जारी होने के बावजूद नहीं मिल रहा है प्रवेश, भरी बरसात में एनएसयूआई ने नर्सिंग छात्राओं के साथ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:


मध्यप्रदेश की नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश एवं भविष्य को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में भरी बरसात में विरोध प्रदर्शन किया ।
पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआईं पदाधिकारियों एवं छात्राओं को विधानसभा जाने से रोक दिया तो उन्होंने तेज बारिश में बीच सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, अभय रामभक्त,सचिन भदौरिया, सहित कई पदाधिकारियों को हिरासत में लिया ।

प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट-2022 का रिजल्ट जारी होने के बावजूद नहीं मिल रहा है प्रवेश, भरी बरसात में एनएसयूआई ने नर्सिंग छात्राओं के साथ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times


एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की 60 हजार छात्राओं के हक की लड़ाई हम निरंतर लड़ रहे हैं ।सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन हम छात्राओं की आवाज दबने नहीं देंगे। हम लड़ाई निरंतर जारी रखेंगे ।
परमार ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम / ESB) द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी, लेकिन 27 मार्च 2025 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।

प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट-2022 का रिजल्ट जारी होने के बावजूद नहीं मिल रहा है प्रवेश, भरी बरसात में एनएसयूआई ने नर्सिंग छात्राओं के साथ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

वहीं जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि आज दिनांक तक प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिसके चलते शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2022-23 की सभी सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए छात्राएं हाईकोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन न्याय न मिला उनकी इस लड़ाई में एनएसयूआई पूरी मजबूती से साथ खड़ी है।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि प्रदेश की लगभग 60 हजार से ज्यादा छात्राओं ने PNST-2022 (Pre Nursing Selection Test) की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के परिणाम पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिसके कारण लगभग दो वर्ष तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया बाद में हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए। हालांकि यह रिजल्ट छात्राओं की संतुष्टि के लिए औपचारिक रूप से जारी किया गया है लेकिन इससे हमें न्याय नहीं मिला अब हम निरंतर लड़ाई लड़ेंगे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article