वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मोहाना नदी की विगत एक सप्ताह से धार तेज हो जाने के चलते जसनगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर और शिव मंदिर पर कटान तेज हो गया है यहां सिंचाई विभाग ने बीते माह जून में परियोजना मंजूर करके जिओ ट्यूब लगाया था यहां कटान तेज हो जाने से जिओ ट्यूब अंदर नदी में समा गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी इसके तहत सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर कटान स्थल पर डाला जाने लगा लेकिन कामयाब न होने पर ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई है। जिओ ट्यूब ने नदी किनारे मिट्टी का संपर्क छोड़ दिया है ग्रामीणों का कहना है।
जियो यूट्यूब भी नदी में समा जाएगी ग्रामीणों की पुकार पर रविवार को अधिशासी अभियंता कनकपाल गंगवार, सहायक अभियंता राकेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता नितिन कुमार यादव मौके पर पहुंचे इसके बाद कटान स्थल पर सीमेंट की बोरी में आधा ईटा भरवा कर 50 बोरी के सेट में कटान स्थल पर डालना शुरू कराया है।
बीते माह जून में सिंचाई विभाग द्वारा 4 करोड़ से अधिक की परियोजना के तहत 1600 किलोमीटर में जिओ ट्यूब लगाया है लेकिन बीते एक सप्ताह से मोहाना नदी की धार तेज होने से कटान जबरदस्त शुरू हो गया सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता कनक पाल गंगवार ने मिट्टी की बोरियां नदी में डालना बंद करवा कर सीमेंट की बोरियों में आधा ईटा भरवा कर कटान सथल पर डालना शुरू किया है।
अधिकारियों का कहना है ईटा नीचे जाकर एक स्थान पर सेट हो जाएगा और कटान बंद हो जाएगा जसनगर गांव प्रधान पति सुरेश तलवाड, कामता प्रसाद, इंद्रपाल, जसवंत मौर्य ,रमेश कश्यप, सुनील दुबे ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा मोहाना नदी का कटान रोकने का बंदोबस्त जो किया जा रहा है वह कितना कारगर होगा यह तो वक्त बताएगा नदी की धारा प्रचंड है और कटान स्थल पर करीब 70, 80 फीट गहराई हो गई है।

