जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था।
घटना क्रम:- विश्वनीय मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने संदेही को पकडा और मौके पर उसका नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जगजीस सिंह बैस उर्फ जग्गा पिता अमरजीत सिंह उम्र 31 साल निवासी म.न. ई/8 राजवैद सोसायटी नीलगिरि कालोनी कोलार रोड भोपाल का होना बताया उक्त व्यक्ति की मौके पर तलाशी ली गई तो उसकी जीन्स पैन्ट की बाएं जेब से एक. 22 बोर का दो नाली देशी कट्टा मिला, जो अपने दोस्त यासीन अहमद उर्फ मिंटू निवासी बुधवारा भोपाल से पांच हजार रूपये में खरीदना बताया तथा मौके पर जगजीत सिंह उर्फ जग्गा से उक्त 22 बोर की दो नाली देशी कट्टा विधिवत जप्त किया गया तथा जेब से एक पुड़िया मिली, जिसको खोलकर देखने पर उसमें गांजे जैसा हरे पत्ते के चूरा जैसा मादक पदार्थ मिला जिसके संबंध में आरोपी जगजीत सिंह से पूछने पर आरोपी ने मादक पदार्थ गांजा होना बताया। आरोपी के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 तथा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी-
क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय पूर्व आपराधिक रिकार्ड
01 जगजीस सिंह बैस उर्फ जग्गा पिता अमरजीत सिंह उम्र 31 साल निवासी म.न. ई/8 राजवैद सोसायटी नीलगिरि कालोनी कोलार रोड भोपाल प्रापर्टी का काम करता है। ICJS से प्राप्त किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका: उनि गोविंद यादव, सउनि सुनील अराख प्र आर बीरबल, आर यासिर, आर नीरज यादव आर मनीष कौरव।

