श्री हरिहर मंदिर में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, विरोध के बाद सौंपा ज्ञापन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

श्री हरिहर मंदिर में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, विरोध के बाद सौंपा ज्ञापन | New India Times

जनपद मुरादाबाद के कांठ रॉड आशियाना स्थित अपने आवास से शिवसेना के जिला प्रमुख गुड्डू सैनी के नेतृत्व में शिवसेना के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा राज्य सचिव राम प्रसाद प्रजापति वरिष्ठ नेता बाबा कुशल सिंह मंडल प्रमुख नितिन वर्मा महानगर प्रमुख मनोज कुमार आदि पदाधिकारीयों के साथ सैकड़ो की तादाद में शिव सैनिकों ने हाथ में जल लेकर जुलूस की शक्ल में श्री हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए निकले तभी सिविल लाइन पुलिस और भारी फोर्स ने उन्हें मुख्य चौराहे पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया काफी देर तक शिव सैनिक संभल के श्री हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए विरोध करते रहे इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा जिसमें श्री हरिहर मन्दिर को पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए पूर्णतया मुक्त कराने की मांग की गई है।

शिवसेना के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया की श्री हरिहर मन्दिर का इतिहास बताया कि मन्दिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान ने करवाया था, लेकिन मुगलों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और इसका स्वरूप बदल दिया। शिवसेना मुरादाबाद इकाई ने मांग की है कि मन्दिर को मुक्त कराकर उसमें पूजा अर्चना और जलाभिषेक की अनुमति दी जाए।
भाजपा और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वे मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं और हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मन्दिर को मुक्त कराने के लिए अनेकों आन्दोलन किए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article