मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्र संघ की पांढुर्णा जिला ईकाई ने 26 मार्च 2025 मुरैना अधिवेशन में 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदौरिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को दिया गया था। जिसमें अधिवेशन के दौरान मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने आश्वासन दिया था आपकी 6 सूत्रीय मांग जरूर पूरी करूंगा जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना, भवन बनाना, अधिमान्यता की शर्त खत्म करना, जिला स्तर पर जिला पत्रकार भवन निर्माण करना, टोल टैक्स में सुविधा देना, पत्रकार योजना लागू करने का आश्वासन मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने दिया था।
जिसे पूरा करने संबंधित मांग म, प्र, पत्रकार संघ पांढुर्णा जिला अध्यक्ष सचिन (गुड्डू कावले) के नेतृत्व में पोस्ट कार्ड के माध्यम से पत्रकार हित में मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। जिसमें पत्रकार संघ के सदस्यों ने भी पोस्ट कार्ड के जरिए घोषणा एवं मांग पूरी करने अपिल की।
