सूदखोरों के खिलाफ धौलपुर पुलिस नहीं कर रही है कोई ठोस कार्रवाई, पीड़ित परिवार ने आईजी के समक्ष लगाई न्याय की गुहार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सूदखोरों के खिलाफ धौलपुर पुलिस नहीं कर रही है कोई ठोस कार्रवाई, पीड़ित परिवार ने आईजी के समक्ष लगाई न्याय की गुहार | New India Times

कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर पाड़ा निवासी पीड़ित परिवार ने भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कोतवाली थाना पर मामला दर्ज होने के 10 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके भाई आफताब उर्फ आबदार ने सूदखोरों से उधार लिए गए पैसे के दबाव में आकर सुसाइड कर लिया था। मृतक ने सुसाइड से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों के द्वारा दर्ज मामले में राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है और पुलिस के द्वारा अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है। आईजी ने मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वाशन दिया है। पीड़ित परिवार ने एसपी सुमित मेहरड़ा से भी मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article