मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद के थाना परौर क्षेत्र के ग्राम नारायन नगला में 23 मार्च की सुबह 8 वर्षीय बालक ऋषिक सुबह बकरियों को चराने के लिए घर से गया था और लापता हो गया था। पुलिस की कई टीमें बालक की तलाश में लगी हुई थी कुछ दिन पहले घर के पास ही बालक की शर्ट मिली तो पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था, पुलिस सर गर्मी से बालक की तलाश में जुटी हुई थी।
एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को बताया कि थाना पर और क्षेत्र में बालक गायब हो गया था कुछ दिन बाद बालक की शर्ट उसके घर के पास मिली थी जो किसी ने रख दी थी, आज घर के पास गेहूं के खेत में बालक का शव, कंकाल व बालक के कुछ कपड़े और बाल मिले हैं कई टीमों को लगाया गया है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

