एसपी राजेश द्विवेदी ने कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए की पैदल गश्त | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी राजेश द्विवेदी ने कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए की पैदल गश्त | New India Times

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, राम नवमी जुलूस व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना सदर बाजार क्षेत्र में जूलुस मार्ग व भीड़-भाड वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में राम नवमी जुलूस व आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा उपायों की स्थिति का जायजा लिया ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और वे शांति से त्यौहार मना सकें।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नागरिकों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।

एसपी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article