अपर जिलाधिकारी उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह का हुआ आयोजन | New India TimesOplus_131072

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

अपर जिलाधिकारी उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक शुक्रवार को अपनी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करके सेवानिवृत्त हो गये हैं। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में विदाई समारोह का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। सेवा निवृत्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक को फूलमाला पहनाकर एवं बुद्ध प्रतिमा, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, रामचरित मानस, भगवत गीता देकर विदाई दी गयी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर व नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक की विदाई के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने दोनों लोगों को धन्यवाद दिया। दोनों लोगों ने अन्तिम दिन तक कार्य किया गया। नाजिर हमेशा मुस्कुराते रहें। कलेक्ट्रेट में जो भी कार्य हुआ है, उसमे नाजिर की अहम भूमिका है। आज कलेक्ट्रेट देखने में बहुत अच्छा लगता है। इसमें एडीएम एवं नाजिर की बड़ी भूमिका रहती है। इस कार्य को बैंकों से सहयोग लेकर कार्य हुआ है। एडीएम बहुत अच्छे स्वाभाव के है। कार्य करने की क्षमता भी बहुत है और अनुभवी व्यक्ति है। दोनों लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार के साथ अच्छे से जीवन व्यतीत करें। कोई भी समस्या आती थी तो एडीएम के साथ मिलकर सभी कार्य अच्छे ढंग से हल कर लिया जाता था। बाढ़ के दौरान भी एडीएम द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर व नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक को बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने जीवन में खुशहाल रहें तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदाई समारोह के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने कहा कि सभी लोगों को यह अवसर मिलें। यहां के लोगों से मुझे बहुत प्रेम मिला है। कार्यालय के फर्नीचर, सयुक्त कार्यालय केबिन, जिलाधिकारी कक्ष, एडीएम कक्ष सभी कार्यों को कराया गया। यहां के सम्मानित जनप्रतिनिधियों से भी बहुत सहयोग मिला। हमने कलेक्ट्रेट परिवार के सभी कर्मचारियों को एक नजर से देखा। मुझे 04 जिलाधिकारी के साथ काम करने का अवसर मिला। मेरा कार्यकाल 03 वर्ष 05 माह का इस जनपद में रहा है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 जिले में विकास का कार्य कर रहे है। मैं बराबर जिलाधिकारी से मिलता रहता था। मार्गदर्शन देते थे और मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता था। कितनी भी कठिन परिस्थिति आयीं मैं जिलाधिकारी से अपने अधीनस्थों से कार्य कराकर, बचाकर कार्य पूर्ण करता था। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 तथा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 सकुशल सम्पन्न कराया गया। विदाई समारोह के अवसर पर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, इटवा कुणाल, शोहरतगढ़ राहुल सिंह, नौगढ़ कल्यण सिंह मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी न्यायिक बांसी चन्द्रभान सिंह, प्रिंयका चौधरी व अन्य लोगों द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर एवं नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रमाकान्त पाठक को शुभकामनाएं दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, वरिष्ठ अधिवक्ता केशव पाण्डेय, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

    By nit

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Gift this article