मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय उर्दू कन्या उ. मा. शाला हरीरपुरा बुरहानपुर में दिनांक 22/02/2025 शनिवार को शासकीय उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरीरपुरा बुरहानपुर में इंटर स्कूल ट्यूनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिस के अंतर्गत बेत बाज़ी प्रतियोगिता, लफ़्ज़ दे कर शेअरी मुकाबला प्रतियोगिता, गजल गायक प्रतियोगिता, कुर्सी रेस प्रतियोगिता, नींबू रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं में खेल भावना और सकारात्मक मुकाबले की भावना को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का संचालक शिक्षक एवं शायर श्री इबादत उल्लाह अंसारी उर्फ जावेद राणा ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्री आसिफ अंसारी और श्रीमती कोमल शाह ने बखूबी निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिन छात्राओं ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया वह इस प्रकार हैं।
बेत बाज़ी मुक़ाबला में मनतशा अंजुम 10 th B और साएमा गुलशन 10th c ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमेरा अंजुम 11th और मोअज़्ज़मा कोसर 9th ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान शरीफ 10th B और इफ्लाह फातिमा 10 B ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेत बाज़ी मुकाबला अंताक्षरी की तरह दो टीमो के बीच शेरों शायरी पर होता है जिस अक्षर पर शेर खत्म होता है। अगली टीम को उस अक्षर से शेर सुनाना पड़ता है इस तरह आधे घंटे तक बेत बाज़ी मुकाबला चलता रहा। ग़ज़ल गायकी प्रतियोगिता में आफिया बानो 11th, मोअज्जमा कौसर 9th गुलअफशा बानो 11th ने कर्मश: प्रथम द्वितीय एवं तृती स्थान प्राप्त किया।
चेयर रेस प्रतियोगिता में तमन्ना बानो प्रथम, गुलअफशा बानो द्वितीय एवं सुमेरा अंजुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू रेस में बिस्मा बानो 10 A ने प्रथम स्थान हासिल किया। उजमा अंजुम ने दूसरा स्थान और तंज़ीला बानो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अल्फ़ाज़ के तहत शेअरी प्रतियोगिता में नुज़हत फातिमा 10 B ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमेर अंजुम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को संकुल प्राचार्य श्रीमती नफीसा जलाल अंसारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे। शिक्षक सैयद मसूद अली ने विजेता टीम को 250 , 250 नक़द रूपया देकर होसला बढ़ाया और शिक्षक एवं मोहसिन ए अदब फज़लुर रेहमान ने सौ सौ रूपया दे कर होसला बढ़ाया।

