जलगांव में आयोजित मैराथन में प्रतिभागी बनी रक्षा खडसे, कब बनेंगे ब्लॉक में खेल स्टेडियम | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव में आयोजित मैराथन में प्रतिभागी बनी रक्षा खडसे, कब बनेंगे ब्लॉक में खेल स्टेडियम | New India Times

जलगांव शहर के धावक समूह द्वारा आयोजित खानदेश मैराथन दौड़ मे केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे प्रतिभागी बनी। इस दौड़ में शामिल होने के लिए राज्य भर से हजारों धावक जलगांव पहुंचे। सागर पार्क मैदान पर रक्षा खडसे ने दौड़ को हरी झंडी दिखा कर स्वयं रेस में हिस्सा लिया।

जलगांव में आयोजित मैराथन में प्रतिभागी बनी रक्षा खडसे, कब बनेंगे ब्लॉक में खेल स्टेडियम | New India Times

नाशिक परिक्षेत्र पुलिस प्रमुख दत्तात्रय कराले , जिला पुलिस कप्तान डॉ महेश्वर रेड्डी , अशोक नखाते , जैन इरिगेशन संचालक अथांग़ जैन , संदीप गावित , विधायक सुरेश भोले , धावक समूह अध्यक्ष किरण बच्छाव , सुरेश मंत्री , मनोज आडवाणी , राजेश चोरड़िया , केदार बारबोले , अरविंद देशमुख उपस्थित रहे। मंत्री खडसे के हाथों रेस में जीते धावकों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। खबर में प्रकाशित तस्वीरों से खेल प्रेमी पाठक मैराथन के रोचक पलों को अनुभव कर सकते हैं।

जलगांव में आयोजित मैराथन में प्रतिभागी बनी रक्षा खडसे, कब बनेंगे ब्लॉक में खेल स्टेडियम | New India Times

खेल कूद में पिछड़ा जलगांव:  खुले मैदान पर खेले जाने वाले खेलों से शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम नस्ल का निर्माण किसी भी देश की प्राथमिकता होती है। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके खेल कूद उपक्रमों में तेजी से पिछड़ रहे हैं। स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के नाम पर जलगांव में पंधरा साल पहले छत्रपति शिवाजी महाराज खेल संकूल बनाया गया। जिले के 15 में से 12 तहसीलों में एक भी सरकारी खेल स्टेडियम नहीं है।

जलगांव में आयोजित मैराथन में प्रतिभागी बनी रक्षा खडसे, कब बनेंगे ब्लॉक में खेल स्टेडियम | New India Times

क्रीड़ा युवक कल्याण विभाग का दायित्व राज्य सरकार का है। केंद्र सरकार इसमें फंड के अलावा दूसरा सहयोग नहीं दे सकता। चाय के बहाने पैकेट के लिए मंत्रियों के बंगलों पर पहुंचते चाटुकार नेताओं से जिम में कैट वॉक के साथ प्रवचन करवाते हैं। लेकिन नेता जी के शहर में बरसों में एक खेल स्टेडियम क्यों नहीं बन सका यह अदना सा सवाल किसी को सवाल नहीं लगता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article