गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

ज़िम्मेदारी संभालते ही एक्शन में आए एसपी केशव कुमार आईपीएस के कड़े तेवर देख पुलिस महकमें में खलबली मच गई है। प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पुलिस मातहतों को एसपी ने कुछ अहम टिप्स दिया। आईपीएस केशव कुमार इससे पहले लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त में तैनात रहे। मूल रूप से बिहार के दरभंगा जनपद के निवासी हैं। 2017 बैच के आईपीएस केशव की गिनती सख़्त अधिकारियों में होती है। कमान संभालते ही कई थानों का निरीक्षण करते हुए रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष फोकस किया। जनपद के सभी थाना अध्यक्षों को फरियादियों के साथ अच्छे बर्ताव के साथ उनकी फरियाद सुनने की चेतावनी दी गई है। किसी भी पुलिसकर्मी या थाने पर किसी प्रकार के लेनदेन की सूचना अगर पुलिस कप्तान तक आती है तो जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी, चेतावनी से पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।
जिले में कानून सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया गया है कि अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें। एसपी के कड़े तेवर से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

