कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का किया गया गायन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का किया गया गायन | New India Times

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण 26 दिसम्बर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक राजकीय शोक घोषित होने के कारण 01 जनवरी 2025 के स्थान पर 02 जनवरी 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन आयोजित किया गया।

कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का किया गया गायन | New India Times

गायन के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्य दिवस पर यह आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें, इसी के साथ अगले माह से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारी को “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article