वॉश ऑन व्हील नवाचार से स्वच्छता साथी को मिला रोज़गार | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वॉश ऑन व्हील नवाचार से स्वच्छता साथी को मिला रोज़गार | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में वाॅश ऑन व्हील नवाचार से स्वच्छता मिशन को नई गति मिल रही है। पहले जनपद क्षेत्र की पंचायत, आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल, स्वच्छता परिसर में सफाईकर्मी के अभाव में नियमित सफाई न होने के कारण सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर छिंदवाड़ा एवं जिला पंचायत सीईओ ने वाॅश ऑन व्हील नवाचार का शुभारंभ जुन्नारदेव जनपद पंचायत से किया गया। जिस पर जिला समन्वयक अधिकारी सुधीर कृषक जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान तथा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह के अथक प्रयास से जनपद क्षेत्र की पंचायतों में सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई हो रही है।

वॉश ऑन व्हील नवाचार से स्वच्छता साथी को मिला रोज़गार | New India Times

जनपद में स्वच्छता साथी ने इस अभियान में अपना पंजीयन कराया है। एक स्वच्छता साथी सेक्टर की दस बारह पंचायत में टू-व्हीलर से जा कर प्रेशर वाशिंग मशीन से सफाई कर रहे। सेफ्टी ड्रेस में नजर आते हैं। स्वच्छता साथी प्रतिदिन हजार-बारह सौ रूपया अपनी मेहनत से कमा रहे हैं। इनकी प्रेरणा लेकर चार बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है। स्वच्छता साथी की संख्या 6 हो गई है। जो स्वच्छता के साथ रोजगार का अवसर मिलने पर काफी खुश है। इस नवाचार से एक कदम स्वच्छता की ओर को चरितार्थ कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article