जिला खाद्य विभाग की कार्यवाही जारी, 17 अवैध गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण किए जब्त | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जिला खाद्य विभाग की कार्यवाही जारी, 17 अवैध गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण किए जब्त | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के निर्देशन में जिला खाद्य कार्यालय की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक छापामार कार्रवाई की। इस अभियान में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अशोका सायथाई, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सफदर खान, मुबीना कादरी, श्री पुष्पराज पाटिल और श्री मोहित मेधवंशी शामिल थे।

जिला खाद्य विभाग की कार्यवाही जारी, 17 अवैध गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण किए जब्त | New India Times

कार्यवाही के तहत ऋषि गैस चूल्हा रिपेयरिंग फूटी बावडी पुष्पा नगर रोड भोपाल, इंडियन एप्लाईसेंस अहीर मोहल्ला जहांगीराबाद भोपाल, साईं गैस चूल्हा पुष्पा नगर, भावना कलेक्शन अशोका गार्डन 80 फिट रोड भोपाल की जांच की गई।

जांच में ऋषि गैस चूल्हा रिपेयरिंग फूटी बावडी पुष्पा नगर रोड भोपाल, इंडियन एप्लाईसेंस अहीर मोहल्ला जहांगीराबाद भोपाल से 06 नग घरेलू गैस सिलेण्डर क्षमता 14.2 कि.ग्राम, 01 नग व्यवसायिक गैस सिलेण्डर क्षमता 05 कि. ग्राम, अमानक स्तर के 06 नग गैस सिलेण्डर, 02 नग गैस अंतरण यंत्र एवं 02 नग इलेक्ट्रोनिक तोल कांटा जप्त किया जाकर मौका पंचनामा बनाया जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किये गये। जिसे कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article