हत्या के प्रयास के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने पर फरियादी पक्ष एवं आमजन द्वारा थाना माधौगंज पुलिस का किया गया सम्मान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हत्या के प्रयास के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने पर फरियादी पक्ष एवं आमजन द्वारा थाना माधौगंज पुलिस का किया गया सम्मान | New India Times

25 सितंबर 2024 को फरियादी देवराज सिह पुत्र सत्यवीर सिह राजपूत उम्र 15 वर्ष निवासी फर्शवाली गली उटारखाना माधौगंज ने एक ज्ञात एवं 03 अन्य अज्ञात आरोपियों द्वारा गंदी-गंदी गालियां देकर मिर्ची जैसा पाउडर फेंककर जान से मारने की नियत से दाहिनी आँख के ऊपर सिर में चाकू मारने की रिपोर्ट की थी। जिस पर से थाना माधौगंज में अप.क्र. 363/24 धारा 109, 296, 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त हत्या के प्रयास के अपराध को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया एवं उक्त अपराध के आरोपीगणों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर/पश्चिम श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आयुष गुप्ता, भापुसे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज प्रशान्त शर्मा को टास्क दिया गया। जिसमें थाना प्रभारी माधौगंज प्रशान्त शर्मा द्वारा अपराध सदर में एक ज्ञात अपचारी बालक एवं 03 अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपीगणों को जेल दाखिल किया गया।

अपराध सदर के सभी आरोपीगणों की गिरफ्तारी एवं अपराध निकाल करने में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से खुश होकर फरियादी पक्ष एवं आम नागरिकों द्वारा थाना माधौगंज पुलिस का आज दिनांक 27.11.2024 को थाना माधौगंज परिसर में उपस्थित होकर श्रीफल, शॉल एवं माला पहना कर सम्मान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article