अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुले एंटी करप्शन ब्यूरो ने जलगांव जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पारोळा पुलिस स्टेशन के दो पुलिस कर्मियों को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
तक्रारकर्ता के मुताबिक, 7 नवंबर 2024 को उसकी मोटरसाइकिल की दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी पुलिस कर्मचारी हीरालाल देविदास पाटिल और प्रवीण विश्वास पाटिल ने तक्रारकर्ता से इस मामले में कोई कार्रवाई न करने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और रिश्वत की रकम 15,000 रुपये तय हुई।
भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने जाल बिछाया और 27 नवंबर को जब आरोपी हिरालाल देविदास पाटिल तक्रारकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहा था उसी समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दूसरा आरोपी प्रवीण विश्वास पाटील फरार है और उसके खिलाफ पारोळा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस उप अधीक्षक सचिन सालुंखे के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर पंकज शिंदे, हेड कांस्टेबल राजन कदम, मुकेश अहिरे, सुधीर मोरे, जगदीश बड़गुजर, रामदास बारेला, परवीन पाटिल ने अंजाम दिया है।

