सैटलाइट बस स्टेशन का निमार्ण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सैटलाइट बस स्टेशन का निमार्ण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सैटलाइट बस स्टेशन एवं बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यदयी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि बस स्टेशन निर्माण 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टर, रंगाई-पुताई सहित अवशेष कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बसों के मूवमेंट, पार्किंग, बस स्टेशन की ड्राइंग सहित आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापरक सामग्री  प्रयोग की जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए  कहा कि विशेष ध्यान देकर निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article