भोपाल में कल होगा मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का आयोजन, लगभग 220 जोड़ों के शामिल होने की है संभावना | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में कल होगा मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का आयोजन, लगभग 220 जोड़ों के शामिल होने की है संभावना | New India Times

अपर आयुक्त आरडी शर्मा ने बताया कि लगभग 220 जोड़ों के साथ मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन भोपाल के सेंट्रल लायब्रेरी ग्राउंड पर होने जा रहा है इसमें भोपाल जिले के दूरदराज की नए पुराने जोड़े लगभग 400 के आसपास थे जो मात्र 220 जोड़े कंप्यूटर पर दर्ज किए गए। भोपाल जिले के बाहर के लोगों को इस सम्मेलन में जगह नहीं दी जाती। पिछली बार अपर आयुक्त रणवीर सिंह से चर्चा करने पर उन्होंने कहा था कि हम केवल भोपाल जिले के लोगों को ही शामिल कर पाते हैं बाहर के लोगों को शामिल नहीं कर पाते। सामाजिक न्याय विभाग की उपसंचालक शाजिया खान से लगातार संपर्क करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाता क्योंकि वह फोन नहीं उठातीं। साल भर के कैलेंडर के आधार पर पिछली बार का 23 तारीख का सम्मेलन रद्द कर दिया गया था। लगातार शिकायतें मिलती है कि किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार न हीं किया जाता ना ही जोन या वार्डों में निकाह विवाह संबंधित प्रचार सामग्री चश्पा नहीं किया जाता अब सवाल यह है कि बहुत सारी खामियां निकाल कर आती है कल देखना होगा कि किस तरह से लोग इस सम्मेलन में शामिल होते हैं सामूहिक रूप से बहुत सारी व्यवस्था नगर निगम के द्वारा की जाती है प्रति जोड़ के हिसाब से ₹6000 नगर निगम को दिए जाते हैं 220 जोड़ों का लगभग पेमेंट सामाजिक न्याय विभाग पहले ही कर चुका है कम से कम तीन दिन पूर्व सम्मेलन के दूल्हा दुल्हन के परिवारों को जानकारी दी जानी चाहिए। क्योंकि ग्राउंड फाइनल नहीं होता है नगर निगम वह सत्ता पक्ष लोगों को यह व्यवस्था पहले की जानी चाहिए।
सम्मेलन से चंद्र घंटे पूर्व ग्राउंड फाइनल होता है और परिवारों को फोन कर बताया जाता है कि कल सम्मेलन में आपको सम्मिलित होना है जिनमें कुछ रिश्तेदार दूर-दराज से पहुंच नहीं पाते मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन के बाद विवाह सम्मेलन संपन्न होने जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article