बालिका सप्ताह अंतर्गत बालिकाओं को बताया गया सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) का तरीका | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

बालिका सप्ताह अंतर्गत बालिकाओं को बताया गया सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) का तरीका | New India Times

दिनांक 9/10/2024 को धार जिला अंतर्गत सैक्टर सलकनपुर परियोजना तिरला जिला धार महिला बाल विकास विभाग के द्वारा बालिका सप्ताह का आयोजन किया गया। सैक्टर सलकनपुर शासकीय एकीकृत हाईस्कूल पाडल्या में पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) एक जवाबी उपाय ही जिससे स्वयं के स्वास्थ्य और कल्याण को नुकसान से बचाने के लिए बचाव में शामिल किया जाता है सिखाया गया खतरे के समय बल प्रयोग केसे किया जाए सिखाया गया।

सेल्फ डिफेंस के लिए बालो को कवर कर बांध कर रखे खुद को तैयार रखे पास मौजूद हर चीज का स्तेमाल करे, लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचे, शरीर के सबसे कमजोर हिस्से के बारे में बताया, मौका मिलते ही केसे भागे, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 एवम चाइल्ड हेल्प no 1098  की जानकारी दी। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स  और मुक्केबाजी की जानकारी भी दी गई, साथ ही गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया। जीवन में पढ़ाई का महत्त्व बहुत ज्यादा है, समझाया गया, पढ़ाई से हमे जरूरी ज्ञान और कौशल मिलता हैं, पढ़ाई से बेहतर नौकरी एवं समाज में सम्मान मिलता है, बालिकाओं ने पढ़ाई के महत्व पर निबंध लेखन में भाग लिया। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा सेनेटरी नेपकिन भी वितरित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article