मध्यप्रदेश सर्व धर्म सद्भावना मंच एवं राष्ट्रीय सेक्युलर मंच द्वारा देश में नफरत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ़ की गई सख़्त कार्यवाही की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश सर्व धर्म सद्भावना मंच एवं राष्ट्रीय सेक्युलर मंच द्वारा देश में नफरत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ़ की गई सख़्त कार्यवाही की मांग | New India Times

देश में हो रहे आपत्तिजनक भाषण अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा एवं इनकी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश सर्व धर्म सद्भावना मंच एवं राष्ट्रीय सेकुलर मंच द्वारा एकता परिषद्, गांधी भवन परिसर पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर के यति नरसिंहा नंद द्वारा पैग़बर मोहम्मद स.व के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी की घोर निंदा की गई एवं सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की गई।

सर्वधर्म के धर्मगुरुओं ने देश में नफरत का माहौल बनाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि पैग़बर मोहम्मद स.व या किसी भी धर्म के धार्मिक पेशवा के विरुद्ध इस प्रकार की अपमानजनक बात करना बहुत ही अनुचित है साथ ही ऐसा कृत्य देश की एकता अखंडता के लिए भी खतरा है, ये सभ्य समाज के लिए दुखदाई है।

देश में हेट स्पीच धर्मिक भावनाओं को भड़काने वाले फिरकापरस्ती भरे भाषणों एवं भाषण देने वालों पर कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि जल्द ही इन गंभीर विषयों पर एक प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम को ज्ञापन देगा एवं भारत के राष्ट्रपति मोहदय को भी ज्ञापन भेजा जाएगा एवं केंद्रीय स्तर पर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

इस बैठक में, ईसाई धर्म गुरु डॉक्टर फादर आनंद मुतुंगल जी, श्री पंडित महेंद्र शर्मा, बौद्ध धर्म गुरु श्री शाक्य पुत्र भंते सागर थेरो जी, जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब, कामरेड श्री शैलेंद्र शैली जी, श्री दीप चंद यादव जी,जनाब हैदर यार खान साहब, श्री कलीम एडवोकेट जी, सिख धर्म से ग्रंथि श्री ज्ञानी गुरवेन्दर सिंह जी,श्री हिफ्ज़ुर्र रहमान सिद्दीकी एडवोकेट जी, श्रीमती मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article