अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

चालीसगांव रोड पुलीस ने हिस्ट्री शीटर चोर गिरोह से चोरी की 9 ऑटो रिक्शा और 6 मोटर साइकिल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में 2 बदमाशों समेत एक नाबालिक चोर को गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए थाना प्रभारी आधिकारी जीवन बोरसे ने कहा कि इस संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि फिरदौस नगर से ऑटो रिक्शा मालेगांव के चोर गिरोह ने चुराई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आवेश अहमद आबिद अहमद, नाबालिग बालक फैजान अशरफ सिराज असशफ अन्सारी मालेगांव, जि. नाशिक को हिरासत में लेकर उपरोक्त चोरी के वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
धुलिया में ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में जानकारी मिली है। अबुल हसन रियाज अहमद अन्सारी की ऑटो रिक्शा (MH-15-FU-2558) 2 अक्टूबर को उसके घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई। इस मामले में चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था (गुन्हा संख्या 255/2024, भादवि की धारा 379)।
चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन की जांच टीम ने एक ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की और गोपनीय सूचना के आधार पर जांच की। इस जांच में उन्हें मालेगांव, नाशिक से एक आरोपी अजीजुद्दीन रहमान मोहम्मद अकील अन्सारी (24) को पकड़ने में सफलता मिली। इसके अलावा, अन्य आरोपी भी मालेगांव के निवासी पाए गए, जिनमें आवेश अहमद आबीद अहमद, एक नाबालिग और फैजान असरफ सिराज असरफ अन्सारी शामिल हैं. पुलिस ने इन आरोपियों से कई साक्ष्य और चोरी की गई सामग्री बरामद की।
पुलिस ने आरोपी आवेश अहमद आबीद अहमद के कब्जे से 9 ऑटो रिक्शा (कीमत 15 लाख 75 हजार) 6 मोटर साइकिल (कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये) कुल मूल्य 18 लाख 5 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद किया. आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की और रिक्शा बरामद की गई. इसके अलावा आरोपी अजीजोद्दीन रहेमान मोहम्मद अकिल अन्सारी (24), निवासी रमजानपुरा, हैदरअली चौक, मालेगांव, नाशिक के कब्जे से भी ऑटो रिक्शा बरामद की गई. आवेश अहमद आबीद अहमद, एक नाबालिग फैजान असरफ सिराज असरफ अन्सारी, सभी निवासी मालेगांव, जिला नाशिक के कब्जे से मोटर साइकिलें बरामद की गईं. आरोपियों ने धुलिया सहित अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले, उपविभागीय पुलिय अधिकारी, धुलिया शहर, विभाग विश्वजित जाधव के मार्गदर्शन में चालीसगांव रोड पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी एपीआई जिवन बोरसे, पीएसआई शरद लेंडे, हरीश्चद्रं पाटील, हेड कांस्टेबल सुनिल पाथरवट, अविनाश वाघ, शोएब बेग, अतिक शेख, विनोद पाठक, सिराज खाटीक, सचिन पाटील, संदिप वाघ, सारंग शिंदे, सुर्यकांत भामरे की टीम ने की।

