जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशन खाताधारकों के खातों से लगभग 80 लाख रुपए निकालने वाला बैंक कर्मी पहुंचा सलाखों के पीछे | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशन खाताधारकों के खातों से लगभग 80 लाख रुपए निकालने वाला बैंक कर्मी पहुंचा सलाखों के पीछे | New India Times

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल कौड़ियां स्तिथ भारतीय स्टेट बैंक में बैंक कर्मियों द्वारा ही कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशनर्स के खातों व किसान क्रेडिट कार्ड खातों से विधि विरुद्ध प्रकार से लोन स्वीकृत कर लाखों रुपए निकाल लेने के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने बैंक के कैशियर अमरेंद्र सिंह निवासी मौर्या टोला दरगहिया थाना एम्स को रविवार के दिन जेल भेज दिया।

जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशन खाताधारकों के खातों से लगभग 80 लाख रुपए निकालने वाला बैंक कर्मी पहुंचा सलाखों के पीछे | New India Times

पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल कौड़ियां में स्तिथ भारतीय स्टेट बैंक का है। जहां के खाताधारक राजू ने तारामंडल स्तिथ भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर बीते 4 जनवरी को  शिकायत कर बताया कि उनके खाते से फर्जी तरीके से 3 लाख रुपए बैंककर्मी  कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी के खाते में ट्रांसफर कर उनके रुपए को हड़प लिया गया है। जिसके बाद इस तरीके की शिकायतों की तादात एकाएक ज्यादे बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर बढ़ने लगी। जिसके बाद इसी  बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एक अधिकारी के टीम नियुक्त कर मामले की जांच कराई गई।

जिसमें पाया गया कि बैंक के शाखा प्रबंधक कुमार भास्कर भूषण, अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह व कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर पेंशन खाताधारकों, किसान क्रेडिट कार्ड खाताधारकों अन्य प्रकार के खाताधारकों के खातों से लगभग 80 लाख रुपए जालसाजी , छल, आपराधिक दुनिर्योजन, कूट रचना का प्रयोग कर हड़प लिए गए हैं। जिसके बाद पीपीगंज पुलिस तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई वही बैंक के प्रबंधक  कुमार भास्कर भूषण व अकाउंटेंट पंकज मणि त्रिपाठी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई गई और कैंटीन  बॉय पंकज मणि त्रिपाठी मामले में मुख्य आरोपी पाया गया था। जिसके बाद  इसी मामले में वांछित चल रहे बैंक का अकाउंटेंट अमरेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर रविवार को जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article