मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 05/10/2024 को एसपी बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर कंट्रोल रूम से एक विशेष महिला पुलिस टीम का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह टीम को विशेष निर्देशों के साथ क्षेत्र में रवाना किया गया।
यह विशेष टीम नवदुर्गा गरबा पांडाल एवं मंदिरों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र बनाए रखेगी। यह टीम द्वारा महिलाओं से चर्चा करते हुए एवं गरबा पांडाल मंदिरों में किसी भी प्रकार सूचना आने पर तुरंत पहुंच के कार्रवाई करेगी। इस विशेष टीम में महिला प्रभारी सहित 10 महिला आरक्षक टीम में शामिल है, जो सतत क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी।

