सी एम राइज विद्यालय रजला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सी एम राइज विद्यालय रजला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सीएम राइज विद्यालय रजला का निरीक्षण कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई। कलेक्टर द्वारा विभिन्न कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया गया और विद्यार्थियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया। कक्षा में चल रही संस्कृत विषय की क्लास के संबंध में बच्चों से सवाल किए गए और शिक्षकों को विषय के बेसिक्स को अच्छे से समझाने को कहा। 9 वीं के बच्चों को गणित का सवाल दिया, एक बालक द्वारा उसे जल्दी से सॉल्व करने पर उसे शाबाशी दी, विद्यालय में छात्र छात्राओं के गणित के प्रति रुचि देखकर अत्यधिक प्रसन्न हुए।

सी एम राइज विद्यालय रजला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर द्वारा विद्यालय की कम्प्यूटर लैब में निरीक्षण कर छात्र छात्राओं को एम एस ऑफिस का ज्ञान दिया जाना चाहिए। बालकों से जब पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, इस पर उनके द्वारा आर्मी में को करियर के रूप में चयनित करने का बताया, कलेक्टर ने कहा कि कम्प्यूटर लैब के माध्यम से आर्मी में जाने के लिए किन परीक्षाओं का आयोजन होता है यह पता करें यह आपका असाइनमेंट हैं। कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों की मासिक टेस्ट की कॉपी एवं हर विषय की फेयर कॉपी देख कर निरीक्षण किया गया।

सी एम राइज विद्यालय रजला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर द्वारा छात्र छात्राओं से कहा गया कि इसी तरह मेहनत करते रहें, स्वाध्याय के माध्यम से विषय को आत्मसात कर समझ को बढ़ाए एवं प्रतिदिन रिवीजन ज़रूर करें। विद्यालय में मासिक टेस्ट के निरीक्षण हेतु सहायक आयुक्त श्रीमती निशा मेहरा से एक दल के माध्यम से स्कूल में मासिक टेस्ट के असेसनेट से संबंधित जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। कलेक्टर द्वारा विद्यालय में करियर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य के लिए मार्गदर्शन करने हेतु निर्देशित किया।

सी एम राइज विद्यालय रजला का कलेक्टर ने किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर द्वारा समय से विद्यालय में उपस्थित ना होने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया, इसी के साथ सीएम राइज निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर पीआईयू के सब इंजीनियर को निर्देशित किया कि समयानुसार कार्य पूर्ण करें एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करें।
रजला से निकलकर झाबुआ की ओर प्रस्थान करने के दौरान प्राथमिक विद्यालय वडलीपाड़ा पर रूककर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा एक शिक्षक के अनुपस्थित होने पर नोटिस दिए जाने हेतु एवं विद्यालय के मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जतायी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article