शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 11 शिक्षकों को निरन्तर सेवा के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 11 शिक्षकों को निरन्तर सेवा के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाना उनके सम्मान एवं ओहदे में बढ़ोतरी करता है, उनके शिक्षा के प्रति उत्साह एवं जुनून को नमन करता है, इसी के साथ पीएम श्री कन्या विद्यालय में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपना अभिनव योगदान देने वाले 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के बाद की। कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अपने जीवन के महत्वपूर्ण शिक्षकों को याद कर कहा कि शिक्षक समाज में व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 11 शिक्षकों को निरन्तर सेवा के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ होकर की जिसके लिए गौरवान्वित महसूस करती हूँ। आपके शिक्षा के प्रति समर्पण और उत्तरादायित्व को देखकर अभिभूत हूँ। साथ ही जिला प्रशासन की इस पहल को हर वर्ष निरन्तर रूप से जारी रखा जाये। सत्य ही है कि शिक्षक एक ऐसा प्रोफेशन है जो अन्य प्रोफेशन को जन्म देता है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा बताया गया कि हमारे जीवन में शिक्षक का उतना ही महत्व है जितना अन्न का। शिक्षक ही समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो समाज में निरन्तरता को बनाये रखता है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 11 शिक्षकों को निरन्तर सेवा के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

प्रमाण पत्र देकर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिनमें प्राथमिक विद्यालय के केशव बुंदेला, माध्यमिक विद्यालय चारोलीपाड़ा में श्रीमती किरण सेमलिया, हाई स्कूल तलावली में मानसिंह बामनिया, प्राथमिक विद्यालय खांडियाखाल में श्रीमती रेणु कछावा, बालक प्राथमिक विद्यालय खवासा में कुमारी कृतिका निनामा, प्राथमिक विद्यालय चम्पेलिया में श्रीमती नीता त्रिवेदी, कन्या माध्यमिक विद्यालय बामनिया में महेंद्र आर्य, माध्यमिक विद्यालय मोहनकोट में महेश गोयल, प्राथमिक विद्यालय मोजीपाड़ा में श्रीमती अंजली सिसोदिया, प्राथमिक विद्यालय गड़वाड़ा में हंसमुख मकवाना, क्रीड़ा परिसर झाबुआ में कुलदीप धमोई शामिल है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 11 शिक्षकों को निरन्तर सेवा के लिए किया गया सम्मानित | New India Times

इसके उपरान्त सम्मानित शिक्षकों के द्वारा अपने विचार साझा किये गये और जिला प्रशासन के द्वारा अपनाई गई पहल के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
एक शिक्षिका श्रीमती रेणु कछावा अपने व्यक्तव्य के दौरान भावुक हो गयी और अपने स्टॉफ को अपनी उपलब्धि का श्रेय दिया। छात्रा कु. गायत्री गहलोत द्वारा भी शिक्षकों के सम्मान में सम्बोधन दिया गया। इस दौरान सम्मानीय शिक्षक गण, पीएमश्री कन्या विद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article