रोजगार सहायक से कब होगी एक लाख तीस हजार रूपए की अवैध वसुली, पंच एवं ग्रामीणों द्वारा रोजगार सहायक के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रोजगार सहायक से कब होगी एक लाख तीस हजार रूपए की अवैध वसुली, पंच एवं ग्रामीणों द्वारा रोजगार सहायक के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत दातलावादी के रोजगार सहायक कृष्णकुमार सोमकुंवर के विरुद्ध मनरेगा योजना अंतर्गत एक लाख तीस हजार रूपए की अवैध वसुली की जांच सही पाई गई है। उसके बाद भी आज तक वसूली नहीं होने से ग्रामवासियों एवं पंचगणों में भारी जनाक्रोश पनप रहा है। ग्रामीण पंचायत को घेर कर धरना प्रदर्शन करने का मन बना रहे हैं। ग्राम पंचायत दातलावादी के रोजगार सहायक कृष्णकुमार सोमकुंवर के विरुद्ध बीते दिनों ग्रामीणों एवं पंचों ने जनपद पंचायत जुन्नारदेव में शिकायत की थी। शिकायत में उल्लेख था कि रोजगार सहायक कृष्ण कुमार सोनकुंवर द्वारा मनरेगा में मज़दूरों कि फर्जी हाजरी दर्शा कर उनसे पैसे वसूल किये जाते है। जिसकी जाँच करने जाँच अधिकारी एपीओ सोभीत श्रीवास्त, दिपक सोमगडे इंजिनीयर रिजवाना खान उपस्थित हुए थे। एवं जाँच के दौरान शिकायत सही पाई गई।

रोजगार सहायक पर अवैध वसुली के 130354 एक लाख तीस हजार तीन सौ चौवन रूपए कि अवैध राशि की वसुली पाई गई थी। इसके अतिरिक्त रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी 10-10 हजार रूपए की रिश्वत के तौर पर लिये जाते रहे है। समस्त मामलों कि शिकायत सही पाये जाने के बावजूद भी आज तक भ्रष्ट रोजगार सहायक से राशि वसूली की कार्रवाई नहीं हुई है। कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से ग्राम पंचायत दातलावादी के ग्रामीणों एवं पंचों में भारी आक्रोष है। कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणो द्वारा ग्रांम पंचायत दातलावादी के पंचायत भवन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने कि पूरी तैयारी कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट रोजगार सहायक को ग्राम पंचायत दातलवादी में कार्य नहीं करने दिया जाएगा।

इनका कहना है-
वर्षों से भ्रष्टाचारी रोजगार सहायक की मनमानी चल रही थी  मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरना पीएम आवास योजना में रिश्वत मागना अन्य कार्य में ग्रामीणजनों से योजनाओं में जोड़ने के लिए पैसों की मांग करता था जिसकी शिकायत हमने पिछले महा जनसुनवाई में जिला कलेक्टर सहित जनपद पंचायत जुन्नारदेव में ज्ञापन सौंपा था। टीम द्वारा जांच की गई जिसमें रोजगार सहायक का भ्रष्टाचार उजागर हो गया है। परंतु अब तक उस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार को जुन्नारदेव दौरे पर पहुंचे जिला कलेक्टर महोदय को हमने रोजगार सहायक के खिलाफ ज्ञापन दिया है उनके द्वारा जांच का आश्वासन दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article