मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पत्नी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए पिता ने अपने पुत्र को नदी में फेंका और फिर अपहरण की रिपोट दर्ज करा दी लेकिन पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिंधौली क्षेत्र में 2 अगस्त को संजीव कुमार ने अपने 5 वर्षीय पुत्र के अपहरण की सूचना थाने पर दी थी गांव के ही चार नाम जद और चार अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना के जल्द खुलासे के लिए थाना सिधौली, एसओजी, सर्विसलांस सेल की टीम को लगाया था।
पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार, पूछताछ की तो संजीव ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके 5 वर्ष पुत्र गौरव का गांव में झगड़ा हो गया था, शिकायत करने गई पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई थी। पत्नी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए संजीव ने प्लान बनाया और 2 अगस्त को अपने पुत्र को दवाई दिलाने के बहाने घर से ले गया और दवाई दिलाकर वापस आते समय अपने पुत्र को नदी की रेलिंग पर बैठकर धक्का दे दिया था। संजीव का पुत्र दिमाग से कुछ कमजोर था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को जेल भेज दिया।
संजीव कुमार भाजपाई एसपी ग्रामीण में बताया कि 2 अगस्त को थाना सिधौली में संजीव ने अपने 5 वर्ष पुत्र के अपहरण की सूचना दर्ज कराई थी, जिसमे 4 अज्ञात 4 नामजद, जांच पाया गया किया संजीव ने गांव के कुछ लोगों से अपना बदला लेने के लिए, अपने पुत्र को नदी में फेका था।

