संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राकेश कुमार सगर (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री निरंजन शर्मा ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री विवेक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डबरा शहर निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 02.09.2024 को थाना डबरा शहर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर सहराई पुल झांसी हाईवे सर्विस रोड के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। वहां पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये तस्कर का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि पुत्र हाकिम सिह जाटव निवासी हनुमान मंदिर वुजुर्ग रोड डबरा का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध के हाथ से मिली सफेद रंग की बोरी को खोलकर चौक किया तो उसमे गांजा भरा हुआ मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तौल कराने पर उसका बजन 02 किलो 100 ग्राम मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त कर उक्त गांजा तस्कर के विरूद्ध थाना डबरा शहर में एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी रवि जाटव मादर्थ पदार्थ (गांजा) बेचने का आदी है, जो पूर्व मंे भी थाना डबरा शहर मे गिरफ्तार हो चुका है।
गिरफ्तार तस्करः- रवि पुत्र हाकिम सिह जाटव निवासी हनुमान मंदिर वुजुर्ग रोड डबरा ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- गांजा 02 किलो 100 ग्राम, 01 ओप्पो कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 30,000/- रूपये।
सराहनीय भूमिका:- उक्त तस्कर को पकड़ने में थाना प्रभारी डबरा शहर निरी0 यशवंत गोयल, उनि0 बलवीर सिह मावई, आर0 अविनाश पटसारिया, जयकिशन, मिन्टू परिहार, प्रवेश चौरसिया, महेन्द्र सिह चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।
