सपा ने संविधान मान स्तंभ अभियान और पीडीए छात्र जागरूकता सदस्यता अभियान को लेकर किया कार्यक्रम आयोजित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सपा ने संविधान मान स्तंभ अभियान और पीडीए छात्र जागरूकता सदस्यता अभियान को लेकर किया कार्यक्रम आयोजित | New India Times

समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संविधान मान स्तंभ अभियान और पीडीए छात्र जागरूकता सदस्यता अभियान के तहत आज गुरुवार को बरारी स्थित कार्यालय में संविधान मान स्तंभ और पीडीए छात्र जागरूकता स्थापना सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण पर लगातार कुठाराघात कर रही है। शिक्षक भर्ती में आरक्षण की अनदेखी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि सपा संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान इदरीश ने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा नौजवानों के हितों की बात करते है रोजगार, फीस वृद्धि, मुफ्त शिक्षा, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइड, आरक्षण में भ्रष्टाचार, आदि मुद्दे की लड़ाई लड़ी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने  सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकारों और देश की तरक्की में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार समाजवादी पार्टी का पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक गठबंधन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सबको समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक हुकमचंद तिवारी, डॉ आजाद बेग, डॉक्टर अबरार हुसैन, सुभाष पाल, रवि यादव, दिगंबर सिंह, पवन चौधरी, डॉ आजाद बेग, नरेश यादव, सुरेश यादव, घनश्याम पंडित, ठाकुर कारे सिंह,राम निवास यादव,जीतू यादव, किशन, इंद्रपाल आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article